हत्या प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
अहिल्यानगर

कलयुगी मां-बाप का खौफनाक कदम! शराब की लत से तंग आकर बेटे को मार डाला, खेत में ले जाकर जलाया शव

Ahilyanagar Crime News: अहिल्यानगर में शराब की लत से परेशान माता-पिता ने बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दो दिन तक शव घर में रखा, फिर सबूत मिटाने के लिए खेत में जला दिया।

आकाश मसने

Son Killed By Parents In Ahilyanagar: अहिल्यानगर जिले के गुणवडी शिवार इलाके में शराब की लत से परेशान माता-पिता ने ही अपने सगे बेटे की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी माता-पिता ने सबूत मिटाने के लिए शव को घर से चार किलोमीटर दूर अपने ही खेत में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी पिता प्रकाश लांडगे और मां आशा लांडगे को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान प्रवीण लांडगे के रूप में हुई है।

शराब को लेकर अक्सर होता था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रवीण लांडगे को शराब पीने की गंभीर लत थी। वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था, लेकिन शराब के नशे में रोज घर में झगड़ा और क्लेश करता था। घटना वाले दिन भी प्रवीण बुरी तरह शराब के नशे में धुत होकर घर आया था।

घर पहुंचते ही उसका अपने माता-पिता के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पिता प्रकाश लांडगे ने पास में पड़े लकड़ी के भारी डंडे से बेटे को पीटना शुरू कर दिया।

दो दिन तक घर में तड़पता रहा घायल बेटा

पिता के हमले में प्रवीण के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद माता-पिता ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही बंद रखकर तड़पने के लिए छोड़ दिया। दो दिनों तक बिना किसी इलाज के घर में पड़े रहने के कारण आखिरकार प्रवीण ने दम तोड़ दिया।

माता-पिता ने बेटे के शव को खेत में ले जाकर जलाया

बेटे की मौत का पता चलने के बाद माता-पिता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। रविवार तड़के वे शव को घर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में ले गए और वहां उसे जला दिया। इसी दौरान खेत में मानव शरीर जलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली।

अहिल्यानगर पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही अहिल्यानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को मौके से जले हुए अवशेष और हड्डियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने परिवार से पूछताछ की, जिसमें पूरा मामला सामने आया। माता-पिता ने बेटे की हत्या की बात कबूल की है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह ने हमेशा हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की, भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा हमला