विदिशा जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
विदिशा

विदिशा में नवंबर की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ, गर्म कपड़ों में नजर आए लोग, फसलों को भी मिली राहत

Dense Fog in Vidisha : नवंबर की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। सुबह कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई वहीं मौसम में ठंडक आने से गेहूं, चना और सरसों की फसलों को भी राहत मिली।

विजेंद्र सिंह राणा, शाजेब खान

Highlights :

  • विदिशा में नवंबर के पहले दिन सुबह घना कोहरा छाया।

  • कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

  • मौसम में बदलाव से किसानों ने राहत जताई।

Dense Fog and Colder Weather in Vidisha : विदिशा में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। 1 नवंबर की सुबह शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों, पार्कों और खेतों पर धुंध की मोटी परत दिखाई दी। इससे दृश्यता प्रभावित हुई और वाहन चालकों को गाड़ी की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

सुबह शाम बढ़ी ठंड, गर्म कपड़े निकालने लगे लोग

अक्टूबर के आखिरी दिनों में ही ठंड के संकेत मिलने लगे थे लेकिन नवंबर के पहले दिन इसका असर साफ दिखाई दिया। सुबह तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। सुबह की सैर पर निकले लोग और स्कूल दफ्तर जाने वाले बच्चे स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है ठंड का असर

मौसम में आए बदलाव के बीच सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट का असर देखा जा रहा है। विदिशा में भी मौसम का रुख सर्द होने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।

किसानों को मिली राहत, मिट्टी से बाहर आने लगी फसलें

मौसम में बदलाव से किसानों को भी राहत मिली है। विदिशा जिले में किसानों ने गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों की बोवनी कर दी है। पिछले दिनों तापमान अधिक रहने के कारण खेतों में बोए गए बीजों के अंकुरण पर असर पड़ने की आशंका थी। अब मौसम ठंडा होने और जमीन में नमी व ठंडक का अनुकूल माहौल बनने से फसलें मिट्टी से बाहर आने लगी हैं। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

मौसम बदलने से दिनचर्या में भी बदलाव

सुबह कोहरे और ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव नजर आने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह धूप सेंकते दिखाई दिए। जहां मौसम की ठंडक ने लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास बढ़ने लगा है।

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मछुआरा संघ ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की

कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा