MP Weather Update: एमपी के 15 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, 4 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Yellow Alert : एमपी के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी। 4 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम। राजधानी भोपाल में आज आसमान साफ रहने का अनुमान।
IMD issues yellow alert for rain and lightning in 15 MP districts
एमपी के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी।फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • एमपी के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी।

  • सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, मंडला और छिंदवाड़ा समेत पूर्वी जिलों में बारिश के आसार।

  • मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर तक प्रदेश में बदला रहेगा मौसम।

Madhya Pradesh Rain Alert : एमपी में चक्रवात अर्नब का असर कमजोर पड़ने के बाद भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई पूर्वी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, गरज और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 4 नवंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की उम्मीद है।

15 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, बालाघाट, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। बीते दिनों भी इन इलाकों के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।

उत्तरी जिलों में भी बारिश के आसार

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना जताई है। हालांकि इन जिलों के लिए अलग से येलो अलर्ट जारी होने की जानकारी नहीं दी गई है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

IMD issues yellow alert for rain and lightning in 15 MP districts
जबलपुर में कंटेनर से 4.35 करोड़ का 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थीं 28 बोरियां

भोपाल में साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

राजधानी भोपाल में रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस सिवनी में रिकॉर्ड हुआ।