विदिशा में जमीन विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदिशा

विदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO

Land Dispute Case In Vidisha: विदिशा के दीताखेड़ी गांव में जमीन विवाद में राठौर परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने से 5 घायल, करारिया पुलिस ने दर्ज की कड़े विलेख की क्रॉस एफआईआर।

सजल रघुवंशी

Vidisha Land Dispute: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीताखेड़ी गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर राठौर परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

खेत पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी जमकर लाठी-डंडे चलाए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​खेत पर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

​जानकारी के अनुसार, दीताखेड़ी गांव के राठौर परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। दो दिन पहले बुधवार को खेत पर दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों के बीच तीखी कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया, लेकिन आक्रोशित लोगों के आगे उनकी एक न चली।

​मारपीट में 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

​इस हिंसक मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। करारिया थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। इस झड़प में एक पक्ष की ओर से दो लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग (कुल पांच लोग) घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

​पुलिस दर्ज की क्रॉस एफआईआर, वीडियो की जांच शुरू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेत के बीचों-बीच बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस हिंसक वीडियो में महिलाएं भी हाथों में डंडे लिए पुरुषों के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/zvWnWtafjK8?si=5MiZMFpFMRY5zgr9

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO