सीसीटीवी फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन में 'मौत' बनकर आई तेज रफ्तार कार: गमी में जा रहे एक ही परिवार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

Jamila Death Unhel Road Accident: उज्जैन के उन्हेल में हुआ भीषण हादसा, शोक कार्यक्रम में जा रहे परिवार को कार ने रौंदा। महिला की मौत, 3 बच्चों समेत 4 गंभीर। सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

सजल रघुवंशी

Ujjain Road Accident Unhel: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, रविवार को एक परिवार गमी के कार्यक्रम में जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया।

बता दें कि यह एक्सिडेंट उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर उन्हेल क्षेत्र के नई दिल्ली चौराहा इलाके में हुआ। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक ही परिवार के सदस्यों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे में जमीला की हुई मौके पर मौत

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 55 वर्षीय जमीला के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। उनके साथ तबस्सुम (40), छह वर्षीय इरशाद, 13 वर्षीय शिफा और आठ वर्षीय फरहान भी मौजूद था। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि जमीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

हादसे का खौफनाक मंजर पास लगे कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में नजर आता है कि परिवार के सदस्य सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आई कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग दूर तक घिसटते चले गए। सामने आया सीसीटीवी वीडियो इस घटना की भयावहता को स्पष्ट रूप से सामने लाता है।

हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल

टक्कर में तबस्सुम, इरशाद, शिफा और फरहान को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगे इलाज के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन के चरक अस्पताल भेजा गया। उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान के अनुसार, घायलों की हालत इस समय नियंत्रण में है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में गहरा दुख और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी कतारें, रात से स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक; VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम