दो चचेरे भाइयों की खाल में डूबने से मौत (फोटो सोर्स:नवभारत) 
उज्जैन

उज्जैन: बकरी चराने गए दो चचेरे भाइयों की पानी के गड्डे में डूबने से मौत, एक ही परिवार के दो चिराग बुझे

Drowning Incident Ujjain: उज्जैन के नागदा में दर्दनाक हादसा, खाल में डूबने से दो 14 वर्षीय चचेरे भाइयों की मौत, प्रशासन ने ₹4-4 लाख की मुआवजा प्रक्रिया कड़े विलेख संग शुरू की।

अजय नीमा

Two Cousins Died In Ujjain: उज्जैन जिले के नागदा से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित गिदगढ़ गांव में दो 14 वर्षीय चचेरे भाइयों की खाल में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे और बारिश के पानी से भरी खाल में नहाने उतर गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, सुरेश पिता जगदीश गुर्जर और धारा सिंह पिता कुंवरजी गुर्जर चचेरे भाई थे। दोनों अपने छोटे भाई के साथ बकरी चराने गए थे। धारा सिंह ने छोटे भाई को बकरियों की देखभाल के लिए बाहर छोड़ा और स्वयं सुरेश के साथ नहाने के लिए खाल में उतर गया। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर छोटा भाई घबराकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने निकाला, अस्पताल में मृत घोषित

सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में मृत सुरेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। दोनों बच्चों के पिता सगे भाई हैं, जिससे पूरे परिवार पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।

प्रशासन देगा आर्थिक सहायता

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने कलेक्टर से चर्चा कर आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया। नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

https://youtu.be/LPJsW-v6sUM?si=ULRPTZm0GwaCW9ZW

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट