उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, सुगम बस सेवा की बस में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन में भीषण हादसा, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस में अचानक लगी आग; धू-धू कर जली गाड़ी

Ujjain Road Accident: उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई बस। दमकल टीम ने पाया काबू।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Chief Minister Sugam Bus Service fire Accident: उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

बस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम रामवास क्षेत्र पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में बस का अधिकांश हिस्सा जल गया। घटना के दौरान बस में यात्री मौजूद थे या नहीं, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

आग लगने की वजह का पता नहीं, जांच शुरू

बस में आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उज्जैन पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। घटना के बाद बस सेवा की सुरक्षा और तकनीकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

25 सितंबर को शुरू हुई थी सुगम बस सेवा

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस सेवा के तहत प्रदेश के सात प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को रवाना किया गया था। उज्जैन को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 बसें मिली हैं। 27 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा की शुरुआत की थी।

इंदौर में भी हो चुका है ई-बस हादसा

उज्जैन में बस में आग लगने की घटना ऐसे समय हुई है, जब नई बस सेवाओं से जुड़ा एक अन्य हादसा भी सामने आ चुका है। सेवा शुरू होने के दो दिन बाद इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में एक ई-बस हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए थे। अब उज्जैन में बस में आग लगने की घटना के बाद संबंधित विभाग की जांच पर नजर रहेगी कि आग की वजह क्या थी और बस की तकनीकी स्थिति कैसी थी।

India Bloc March Live: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैदान में विपक्ष, NSUI के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला