मध्य प्रदेश में अब साल में दो बार होगी PSC परीक्षा; सीएम मोहन यादव ने यूथ कॉन्क्लेव-2026 में किया बड़ा ऐलान

MPPSC Exam Twice A Year: सीएम महोन यादव ने यूथ कॉन्क्लेव में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने एमपीपीएससी परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का भी ऐलान किया है।
MPPSC Twice In Year CM Mohan Yadav Big Statement
सीएम मोहन यादव का यूथ कॉन्क्लेव 2026 में बड़ा ऐलान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MPPSC Twice In Year CM Mohan Yadav Big Statement: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' के दौरान युवाओं के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले साल को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएगी। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और शोध के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जाएंगे।

साल 2027 से साल में दो बार होगी PSC परीक्षा

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा नियमित रूप से साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त (अलग से) परीक्षा का भी प्रावधान किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को सफलता के ज्यादा मौके मिल सकें।

12 नई यूनिवर्सिटी और 12 नए मेडिकल कॉलेज

उच्च शिक्षा को और सुलभ बनाने के लिए राज्य में 12 नई स्किल यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी, ताकि छात्रों को अपने गृह जिले या आसपास के क्षेत्रों में ही उच्च शिक्षा के बेहतरीन विकल्प मिल सकें। इसके साथ ही, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2027 में 12 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे (हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज तैयार होगा)।

शोधार्थियों को मिलेगा बढ़ा हुआ फेलोशिप और स्टार्टअप फंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि शासकीय कॉलेजों में रिसर्च (अनुसंधान) कार्य करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी स्कॉलरशिप ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह कर दी गई है। इसके साथ ही, युवाओं के स्टार्टअप्स और नए आइडिया को आर्थिक संबल देने के लिए ₹5 करोड़ का विशेष फंड बनाया जा रहा है।

MPPSC Twice In Year CM Mohan Yadav Big Statement
गरबे में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर विवाद; मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने युवाओं से की गरबे से दूरी बनाने की अपील

कृषि से लेकर उद्योग और रोजगार का केंद्र बना मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी मध्य प्रदेश को केवल कृषि आधारित राज्य कहा जाता था, लेकिन आज यह प्रदेश उद्योग-धंधे लगाने, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले ढाई वर्षों के भीतर राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 85,000 नौकरियां दी हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने खेल और युवाओं की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं के मजबूत हौसलों के दम पर ही हाल ही में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com