RPF जवान ने बचाई यात्री की जान (फोटो सोर्स- नवभारत)
उज्जैन

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला फिसली, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, CCTV में कैद साहस

Ujjain Railway Station News : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी। RPF जवान अरविंद कुमार ने दौड़कर जान बचाई।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain RPF Woman Rescue : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक RPF जवान की सतर्कता और साहस से महिला यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी। महिला को खतरे में देखकर ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल अरविंद कुमार तुरंत दौड़े और अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को पकड़कर ट्रेन से दूर खींच लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घटना 15 अगस्त की रात करीब 10:28 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई। RPF थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक, 35 वर्षीय उर्मिला देवी, पति श्रवण कुमार, निवासी प्रयागराज, चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पायदान से नीचे गिर गईं।

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगी महिला

पैर फिसलने के बाद महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक स्थिति में घिसटने लगीं। आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अरविंद कुमार की नजर महिला पर पड़ गई। उन्होंने बिना समय गंवाए महिला की तरफ दौड़ लगाई और उन्हें पकड़ लिया।

RPF जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना खींचा बाहर

कांस्टेबल अरविंद कुमार ने साहस दिखाते हुए महिला को पूरी ताकत से ट्रेन से दूर प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया। उनकी तत्परता के चलते महिला ट्रेन के नीचे जाने से बाल-बाल बच गईं। कुछ ही सेकंड की देरी महिला के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन RPF जवान की सूझबूझ और तेजी ने बड़ा हादसा टाल दिया।

CCTV में कैद हुआ पूरा रेस्क्यू

महिला को बचाने की पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में RPF कांस्टेबल अरविंद कुमार महिला यात्री की ओर दौड़ते और उन्हें ट्रेन से दूर खींचते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जवान के साहस और तत्परता की सराहना की जा रही है।

महिला ने RPF जवान का जताया आभार

जान बचने के बाद महिला यात्री ने RPF कांस्टेबल अरविंद कुमार का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। RPF के अनुसार, जवान ने जिस तत्परता और साहस का परिचय दिया, वह सराहनीय है। इस कार्रवाई को रेलवे के ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

महाकाल सवारी और नाग पंचमी को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी और नाग पंचमी पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्टेशन के प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। RPF और रेलवे की टीमें यात्रियों की सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO