पुलिस अधीक्षक ने 522 लोगों को लौटाए 1 करोड़ के खोए मोबाइल फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

Ujjain Police: दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा तोहफा, लोगों को लौटाए करीब 1 करोड़ रुपये के गुम हुए मोबाइल फोन

Ujjain Police Mobile Recovery : उज्जैन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। 2026 में अब तक 928 मोबाइल बराम। 2023 से अब तक 2560 मोबाइल मालिकों को लौटाए।

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • उज्जैन पुलिस ने 522 गुम मोबाइल फोन किए बरामद।

  • बरामद मोबाइल की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये।

  • वर्ष 2026 में अब तक 928 मोबाइल बरामद।

  • वर्ष 2023 से अब तक 2,560 मोबाइल फोन मिले।

  • बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 5.05 करोड़ रुपये से अधिक।

Ujjain Police Recovered 522 Mobile Phones : दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस ने सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गुम हुए 522 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार जताया।

2026 में अब तक 928 मोबाइल बरामद

उज्जैन पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 928 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनमें पहले बरामद किए गए 406 और हाल ही में मिले 522 मोबाइल शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये है। वहीं, वर्ष 2023 से अब तक पुलिस ने कुल 2560 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ 5 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

CEIR पोर्टल से खोजे जा रहे गुम मोबाइल

गुम मोबाइल की तलाश के लिए उज्जैन पुलिस की आईटी सेल और साइबर टीम भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद ले रही है। मोबाइल के IMEI नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर उसकी लोकेशन और उपयोग संबंधी जानकारी का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद संबंधित जिलों और राज्यों की पुलिस से समन्वय कर मोबाइल बरामद किए जाते हैं। इसके अलावा वाहन चेकिंग और अन्य पुलिस कार्रवाई के दौरान मिलने वाले गुम मोबाइल भी जब्त कर उनके मालिकों तक पहुंचाए जाते हैं।

आम नागरिकों ने भी लौटाए 57 मोबाइल

इस अभियान में पुलिस के साथ आम नागरिकों का सहयोग भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में उज्जैन जिले के नागरिकों ने स्वयं 57 गुम मोबाइल फोन पुलिस को लौटाए हैं। मोबाइल वापस मिलने वाले लोगों ने पुलिस की सराहना की। इस अभियान में आईटी सेल, साइबर टीम, विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत

मप्र पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। इसके साथ ही भारत सरकार के CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर जाकर मोबाइल ब्लॉक कराने का अनुरोध दर्ज करें। मोबाइल वापस मिलने पर इसी पोर्टल के माध्यम से उसे अनब्लॉक कराया जा सकता है।

चार साल में 2560 मोबाइल बरामद

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्षवार मोबाइल बरामदगी इस प्रकार रही है:

साल बरामद मोबाइल

2023 235

2024 445

2025 952

2026 928

कुल 2,560

उज्जैन पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की गुम हुई संपत्ति वापस दिलाने और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध