उज्जैन महाकाल मंदिर के पास का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन: महाकाल मंदिर के बाहर यात्रियों से मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट संचालकों का VIDEO हुआ वायरल

Ujjain Tourist Harassment: महाकाल नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं से अभद्रता, गेट नंबर-1 के पास शिवम रेस्टोरेंट संचालक और साथियों पर यात्रियों से धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Ujjain Tourist Harassment Viral Video: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के गेट नंबर-1 के समीप स्थित शिवम रेस्टोरेंट के संचालक और उनके साथियों पर यात्रियों के साथ हाथापाई करने के आरोप लगे हैं।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

बताया जा रहा है कि कुछ लोग लोग यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर रेस्टोरेंट संचालक और उनके साथी यात्रियों से विवाद करते नजर आते हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल भी दिखाई दे रहा है।

महाकाल मंदिर के गेट नंबर-1 के पास है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि विवाद महाकाल मंदिर के गेट नंबर-1 के पास हुआ। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियां भी सामने नहीं आई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। महाकाल मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास यात्रियों के साथ इस तरह की कथित मारपीट की घटना से शहर की छवि और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उज्जैन पुलिस की जांच और कार्रवाई पर टिकी है नजर

अब पूरे मामले में उज्जैन पुलिस की जांच और कार्रवाई पर नजर है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है और शिकायत सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविकता और विवाद की पूरी वजह की पुष्टि होना बाकी है। महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस से मांग उठ रही है कि वायरल वीडियो की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर