उज्जैन: दिन में रेकी और रात में शटर उचकाकर चोरी, बड़नगर पुलिस ने पारदी गैंग का किया पर्दाफाश

Ujjain Police Exposed Pardhi Gang: उज्जैन की बड़नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुकानों की रेकी कर रात में शटर उचकाने वाली शातिर 'पारदी गैंग' का पर्दाफाश, दो आरोपी (संतोष पारदी व अर्जुन पारदी) गिरफ्तार।
Pardhi gang exposed in Ujjain's Badnagar area
उज्जैन पुलिस ने पारदी गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Badnagar Pardhi Gang Busted Ujjain: उज्जैन की बड़नगर पुलिस ने टायर चोरी करने वाली शातिर पारदी गैंग का किया पर्दाफाश। पुलिस ने दो आरोपियों (संतोष पारदी और अर्जुन पारदी) को किया गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर। 14 चोरी किए गए टायर, 10 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 9 लाख 10 हजार रुपये) जब्त।

उज्जैन जिले के बड़नगर में पुलिस ने एक बड़े शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टायर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 'पारदी गैंग' के दो सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। ये शातिर चोर दिन में दुकानों की रेकी किया करते थे और रात के वक्त शटर उचकाकर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे।

बड़नगर के रुनिजा रोड का है पूरा मामला

मामला बड़नगर के रुनिजा रोड का है, जहां 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात बदमाशों ने एक टायर दुकान का शटर तोड़कर भारी मात्रा में टायर और नकदी पार कर दी थी। दुकान मालिक की शिकायत पर बड़नगर पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़े गए दोनों आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली, जिससे एक सफेद रंग की संदिग्ध पिकअप गाड़ी का सुराग मिला। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिटलावदिया फंटे के पास घेराबंदी कर बिना नंबर की इस पिकअप को रोक लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Pardhi gang exposed in Ujjain's Badnagar area
क्या स्पेस टेक्नोलॉजी से बना है बाथरूम? भोपाल के विद्यासागर चौराहे पर अजूबा देखकर उड़े लोगों के होश

पुलिस ने 14 टायर और वारदात में इस्तेमाल हुई पिकअप को किया बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रतलाम जिले के सिमलावदा के पास झाड़ियों में छुपाकर रखे गए 14 चोरीशुदा टायर और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन को बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम संतोष पारदी और अर्जुन पारदी बताए गए हैं, जो रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

9 लाख 10 हजार रुपये का मशरुका बरामद

थाना प्रभारी और उपुअ कमलेश सिंघार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पुलिस ने करीब 9 लाख 10 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है। फिलहाल दोनों आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं, और पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस गैंग से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com