काल भैरव मंदिर उज्जैन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में ₹500 के टिकट पर सीधे गर्भगृह से होंगे शीघ्र दर्शन; बिचौलियों का सिंडिकेट ध्वस्त

Ujjain News: कालभैरव मंदिर में बुधवार से पहली बार सशुल्क दर्शन व्यवस्था की शुरुआत की गई। 500 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्भगृह से भगवान कालभैरव के दर्शन कराए गए।

सजल रघुवंशी

Ujjain Kaal Bhairav Temple VIP Darshan: कालभैरव मंदिर में बुधवार से पहली बार सशुल्क दर्शन व्यवस्था की शुरुआत की गई। मंदिर समिति द्वारा 500 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्भगृह से भगवान कालभैरव के दर्शन कराए गए। नई व्यवस्था को लेकर भक्तों में उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें मात्र 10 मिनट में गर्भगृह से दर्शन करने का अवसर मिला। वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के बाहर से निशुल्क दर्शन की व्यवस्था जारी है।

एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि मंदिर में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग श्रद्धालुओं से पैसे लेकर निर्गम द्वार से शीघ्र दर्शन करा रहे थे। इस मामले में कुछ दिन पहले कार्रवाई भी की गई थी। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत लोगों के इस सिंडिकेट को खत्म करने और भक्तों को कम समय में सुविधाजनक तरीके से गर्भगृह से भगवान कालभैरव के दर्शन कराने के उद्देश्य से बुधवार से 500 रुपये शुल्क वाली नई दर्शन व्यवस्था शुरू की गई है।

काल भैरव मंदिर में बुधवार से शुरू हुई यह व्यवस्था

काल भैरव मंदिर में बुधवार से शुरू की गई शीघ्र दर्शन व्यवस्था की शुरुआत फिलहाल खुले में टेबल लगाकर की गई। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति द्वारा शीघ्र दर्शन के लिए अलग टिकट काउंटर तैयार कराया गया है। आने वाले एक-दो दिनों में इस व्यवस्था का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।

निशुल्क दर्शन की सुविधा भी रहेगी जारी

श्रद्धालुओं को यह नई व्यवस्था काफी पसंद आ रही है, क्योंकि मामूली शुल्क में उन्हें गर्भगृह से भगवान कालभैरव के दर्शन का अवसर मिल रहा है। वहीं सामान्य श्रद्धालु पहले की तरह कतार में लगकर भगवान कालभैरव के निशुल्क दर्शन कर सकते हैं।

महाकाल मंदिर में भी है यह व्यवस्था

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पहले से ही शीघ्र दर्शन की सुविधा उपलब्ध है, जहां श्रद्धालु 250 रुपये के टिकट पर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। हालांकि, दर्शन व्यवस्था के तहत भक्तों को गर्भगृह से करीब 50 फीट दूर स्थित गणेश मंडपम से दर्शन कराए जाते हैं। श्रद्धालुओं की मांग है कि सीमित संख्या में ही सही, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूर्व की तरह सशुल्क दर्शन व्यवस्था दोबारा शुरू की जाए।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय