उज्जैन में जगमगाएंगे 25 लाख से ज्यादा दिये (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव; कुछ देर बाद 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाएंगे घाट

Ujjain Deepotsav 25 Lakh Diyas: उज्जैन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर इतिहास रचने की तैयारी, 'सेवा से संकल्प अभियान' के तहत शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में जलेंगे 25 लाख से अधिक दीप।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

PM Modi Birthday Celebration Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत शिप्रा नदी के घाटों और श्री महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के मकानों और दुकानों में भी करीब 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। कुछ देर बाद रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उज्जैन पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं का रोड शो चल रहा है। उनके साथ उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी रथ पर सवार हैं। रोड शो के बाद दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर नाव के जरिए रामघाट जाएंगे। यहां शिप्रा आरती के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

7 लाख दीपों से बनेगी PM मोदी की आकृति

आयोजन का सबसे खास आकर्षण कार्तिक मेला ग्राउंड में देखने को मिलेगा। यहां करीब 7 लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति तैयार की जाएगी। शिप्रा के घाटों पर दीपक पहले ही रखे जा चुके हैं और उनमें तेल-बाती लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। आयोजन के लिए करीब 26 हजार वॉलंटियर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

500 से ज्यादा कलाकार देंगे प्रस्तुति

दीपोत्सव में देशभर से 500 से अधिक कलाकार शामिल हो रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन, वादन, नृत्य और युवाओं के लिए भजन जैमिंग सहित कई प्रस्तुतियां होंगी। उज्जैन पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक ठाठ्या लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी। ठाठ्या बैतूल जिले की गोंड जनजाति की उपजातीय लोक परंपरा से जुड़ा नृत्य है, जिसे विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी होगी।

सुरक्षा के लिए 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी

दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें करीब 2 हजार अतिरिक्त जवान पुलिस मुख्यालय से बुलाए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।शिप्रा के घाटों पर दीप सजकर तैयार हैं। शाम होते ही जब हजारों वॉलंटियर्स एक साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे, तो रामघाट से लेकर महाकाल लोक तक उज्जैन रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच