एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता (फोटो सोर्स- नवभारत) 
उज्जैन

उज्जैन कोर्ट परिसर में महिला को धमकाने का आरोप, जमानत का विरोध करने पहुंची थी पीड़िता, SP से सुरक्षा की गुहार

Ujjain News : उज्जैन कोर्ट परिसर में जमानत का विरोध करने पहुंची महिला ने जान से मारने, नंगा घुमाने और मकान तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है।

प्रीतेश जैन

Ujjain Court Threat Case: उज्जैन न्यायालय परिसर में एक महिला को कथित रूप से जान से मारने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पंड्याखेड़ी, मक्सी रोड निवासी रेखा तोमर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि न्यायालय परिसर के भीतर ही उनके साथ अभद्रता की गई और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेखा तोमर के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह आरोपी कान्हा दरबार की जमानत पर आपत्ति दर्ज कराने न्यायालय पहुंची थीं। उनका आरोप है कि इसी दौरान कान्हा दरबार, उसके पिता बल्लू दरबार सहित करीब 30 से 35 लोगों ने उन्हें और उनके देवर को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने, नग्न कर घुमाने और मकान तोड़ने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ अश्लील भाषा का प्रयोग किया और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पति पर जानलेवा हमले का मामला पहले से दर्ज

शिकायतकर्ता का कहना है कि कान्हा दरबार के खिलाफ उनके पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में वह आरोपी की जमानत का विरोध करने पहुंची थीं। उनका कहना है कि कोर्ट परिसर में मिली धमकियों के बाद वह और उनका परिवार भय के माहौल में है।

पहले भी कर चुकी हैं शिकायत

रेखा तोमर ने बताया कि इससे पहले 17 जुलाई को भी उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपी पक्ष ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौज की और उनका मंगलसूत्र तोड़ दिया था। इस संबंध में पंवासा थाने में पहले से प्रकरण दर्ज होने की बात भी शिकायत में कही गई है।

एसपी से सुरक्षा की मांग

महिला ने अपनी शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि यदि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बल्लू दरबार और कान्हा दरबार की होगी। फिलहाल पुलिस ने नई शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में पंवासा थाना पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा