उज्जैन पुलिस ने केवल खेतों में केबल चुराने वाले को हिरासत में लिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद

Cable Theft Accused Arrested In Ujjain: बड़नगर में खेतों से सिंचाई मोटर की केबल चुराने वाला शातिर चोर मुकेश भील गिरफ्तार, जली एल्युमिनियम वायर, मोटरसाइकिल और औजार बरामद।

सजल रघुवंशी

Ujjain Cable Theft Arrested: उज्जैन जिले के बड़नगर थाना पुलिस ने किसानों के खेतों से सिंचाई मोटरों की केबल वायर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की केबल, केबल काटने के औजार और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, असावता निवासी अजय और कृष्णपाल सिंह ने 13 जुलाई को बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10-11 जुलाई की दरमियानी रात उनके खेत स्थित कुएं पर लगी सिंचाई मोटर की केबल वायर अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई गिरफ्तारी

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकेश भील, निवासी रपुरा दावदा, थाना नौगांव, जिला धार को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर करीब 4 किलो जली हुई एल्युमिनियम केबल, लगभग 200 फीट साबुत केबल वायर, केबल काटने का दराता, रेनी इनपुट तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाली एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई।

आरोपी दिन में मजदूरी का बहाना बनाकर घर से निकलता था

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में मजदूरी का बहाना बनाकर घर से निकलता था और रात के अंधेरे में सुनसान खेतों की रेकी कर सिंचाई मोटरों की केबल काटकर चोरी करता था। बाद में वह तार जलाकर उसमें से एल्युमिनियम निकालकर बेच देता था।

आरोपी से की जा रही गहन पूछताछ- बड़नगर थाना प्रभारी

बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की वारदातों में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य केबल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

https://youtu.be/9PW-pbGgOzA?si=NSMxD5ZKfunCTdKO

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत