युवती को कार में बैठाकर ले जाते युवक फोटो सोर्स- नवभारत
उज्जैन

उज्जैन: 19 वर्षीय युवती का अपहरण! CCTV कैमरे में कार से ले जाते दिखे आरोपी, युवकों ने वीडियो जारी कर दी सफाई

Ujjain Crime News : उज्जैन के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को कार से ले जाने का मामला सामने आया है। CCTV में घटना कैद हुई, जबकि बाद में युवती का वीडियो भी सामने आया है।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Girl Missing Case : उज्जैन के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में मंगलवार रात 19 वर्षीय युवती को काले रंग की बिना नंबर की कार से ले जाने का मामला सामने आया है। युवती रात करीब 8 बजे घर के बाहर मौजूद थी, तभी कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई, जिसमें कार और युवती को उसमें बैठाकर ले जाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज में कार से युवती को ले जाते दिखे युवक

पुलिस को मिले CCTV फुटेज में काले रंग की कार क्षेत्र में आती दिखाई दे रही है। इसके बाद युवती को कार में बैठाकर ले जाने का घटनाक्रम भी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। पुलिस अब फुटेज के आधार पर कार की पहचान और उसमें सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं।

जांच में ध्रुव कुमावत का नाम सामने आया

पुलिस की शुरुआती जांच में उर्दूपुरा निवासी ध्रुव कुमावत का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती को ले जाने में उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल हो सकता है। ध्रुव का मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से उसकी लोकेशन और संपर्कों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। युवती और संदिग्ध युवकों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

कुछ घंटे बाद युवती का वीडियो सामने आया

घटना के कुछ घंटे बाद परिवार को युवती की ओर से एक वीडियो भेजा गया। वीडियो में वह एक युवक के साथ दिखाई दे रही है। दोनों ने दावा किया कि वे अपनी इच्छा से साथ गए हैं। युवती ने कहा कि उसे जबरन नहीं ले जाया गया और वह दो-तीन दिन में वापस आकर पुलिस के सामने पेश होगी। वीडियो में युवक ने भी युवती के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।

युवक ने शादी करने की कही बात

वीडियो में युवक ने दावा किया कि वह युवती के संपर्क में करीब चार साल से है। दोनों ने परिवारों से किसी तरह का दबाव नहीं बनाने की अपील की और शादी करने की बात कही। युवती ने अपनी उम्र करीब 19-20 वर्ष बताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है।

युवती के बयान के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

उज्जैन पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने और उसके बयान दर्ज होने के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, कार और संदिग्ध युवक से जुड़े सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। युवती की तलाश के साथ पुलिस मामले में सामने आए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार