उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर तनाव, रुक-रुककर जारी है पथराव, भारी पुलिस बल तैनात, कलेक्टर-शहर काजी ने की अपील

Ujjain Collector News: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में रुक-रुककर पथराव हो रहा है और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। कलेक्टर और शहर काजी ने अफवाहों से बचने की अपील की है।
Ujjain Collector and City Qazi appeal for peace
उज्जैन कलेक्टर और शहर काजी ने की शांति की अपीलफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Ujjain Shahi Masjid Tension : उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण के बीच छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हुए। इस दौरान रुक-रुककर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस बल लगातार लोगों को मौके से खदेड़ने में जुटा हुआ है। स्थिति को देखते हुए शहर में अलर्ट जारी किया गया है और 2,500 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं।

शहर काजी बोले- रात में ही आपसी सहमति से सुलझा मामला

उज्जैन शहर काजी खलीकुर्रहमान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को मौके पर जाने की जरूरत हो। उन्होंने कहा कि जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है। शहर काजी ने लोगों से अपील की कि अफवाहों के कारण घर से बाहर निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर न जाएं।

कलेक्टर बोले- समाजजनों ने स्वेच्छा से हटाया हिस्सा

इधर कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकान और धर्मस्थल संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है। उन्होंने इसे सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल बताया।

Ujjain Collector and City Qazi appeal for peace
उज्जैन में बवाल: शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूरे शहर में अलर्ट

अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

कलेक्टर रोशन सिंह ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों में सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। हालांकि, मौके पर रुक-रुककर पथराव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल लोगों को खदेड़कर हालात नियंत्रित करने में जुटा है। प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ाया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com