अभिनेता तनुज महाशब्दे ने पिता के साथ बाबा महाकाल के दर्शन  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

Mahakal Darshan : महाकाल के दरबार में पहुंचे तारक मेहता के अय्यर, बोले- भगवान से बढ़कर कुछ नहीं

Tanuj Mahashabde Mahakal Darshan : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। जलद्वार पर किया जलाभिषेक। सिंहस्थ 2028 को लेकर कहा उज्जैन में भव्य आयोजन होने की उम्मीद।

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता तनुज महाशब्दे उज्जैन पहुंचे।

  • 80 वर्षीय पिता के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।

  • जलद्वार पर जलाभिषेक कर लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद।

Taarak Mehta Actor Visits Ujjain Mahakal temple : लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में साइंटिस्ट अय्यर का किरदार निभाकर घर घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता तनुज महाशब्दे शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने 80 वर्षीय पिता के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जलद्वार पर जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया।

महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अभिनेता

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में तनुज महाशब्दे ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उन्हें जितनी खुशी मिली उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। दर्शन का अनुभव उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि इस अनुभूति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तनुज ने भगवान महाकाल के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में जब भी अवसर मिले हर व्यक्ति को बाबा के दर्शन जरूर करने चाहिए।

बोले- विज्ञान कितना भी आगे बढ़ जाए भगवान सर्वोपरि

धारावाहिक में वैज्ञानिक अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज ने विज्ञान और अध्यात्म के संबंध पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विज्ञान कितना भी आगे बढ़ जाए भगवान की महत्ता हमेशा सबसे ऊपर रहेगी। पर्दे पर भले ही वे वैज्ञानिक का किरदार निभाते हैं लेकिन उनके लिए भगवान महाकाल सर्वोपरि हैं। उन्होंने देशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि भारत पर बाबा महाकाल की कृपा हमेशा बनी रहे।

सिंहस्थ 2028 के आयोजन को लेकर जताई उम्मीद

उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर अभिनेता ने कहा कि शहर में आयोजन की तैयारियां और निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सिंहस्थ का आयोजन बेहद भव्य और शानदार होगा। उन्होंने कहा कि मप्र सरकार और सीएम भी इस आयोजन को लेकर विशेष रुचि ले रहे हैं। सिंहस्थ केवल उज्जैन ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन आएं और इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।

'माता पिता की सेवा और आशीर्वाद सबसे बड़ी पूंजी'

अपने प्रशंसकों और देशवासियों को संदेश देते हुए तनुज ने सभी के स्वस्थ और खुशहाल रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में माता पिता का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। हर व्यक्ति को अपने माता पिता का ध्यान रखना चाहिए उनकी सेवा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ना चाहिए।अभिनेता ने कहा कि माता पिता का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update