आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Lal Krishna Advani Birthday Today: आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी समेत राजनाथ सिंह, अमित शाह और समाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
lk advani and modi
लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिनसोर्स: IANS
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन

  • PM मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

  • राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

L. K. Advani 99th Birthday: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज 8 नवंबर को 99 वर्ष के हो गए हैं। जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने आर्टिकल के माध्यम से उनके योगदान को हाईलाइट किया है।

पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'आज, 8 नवंबर, एक अहम दिन है। एल.के. आडवाणी 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैंने एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके हमेशा याद रहने वाले योगदान को हाइलाइट किया है।'

पीएम ने आगे लिखा कि मैंने उनके सफर को याद किया है, चाहे वे बंटवारे के डर का सामना करना हो और नए सिरे से जिंदगी बनाना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भाजपा बनाना हो, इमरजेंसी के दौरान डेमोक्रेसी के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा को लीड करना हो या सरकार में देश की सेवा करना हो।

आडवाणी के दूसरे पहलुओं के बारे में भी लिखा है कि वे बहुत अधिक पढ़ने वाले व्यक्ति, कल्चर और सिनेमा के लिए उनका प्यार, बहुत अधिक लिखने वाले व्यक्ति और भी बहुत कुछ।

lk advani and modi
लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

राजनाथ सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी को पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में शुचिता, समर्पण और नेतृत्व के नए प्रतिमान गढ़े हैं और उनके माध्यम से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है।

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी की स्थापना से लेकर उसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति को समृद्ध किया है। जनसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

lk advani and modi
BJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी

अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोश मीडिया 'X' पर पोस्ट किया। कहा कि राष्ट्रसेवा के पर्याय, बीजेपी के शिल्पकार और सिद्धांतनिष्ठ राजनेता लालकृष्ण आडवाणी आज 99 वर्ष पूर्ण कर अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आगे उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के उपप्रधानमंत्री, हर भूमिका में आडवाणी जी का जीवन जनसेवा व राष्ट्र प्रथम की जीवंत मिसाल है।

संघर्ष, त्याग व तपस्या से भरे अपने जीवन से उन्होंने बताया है कि मातृभूमि व विचारधारा के प्रति समर्पण ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहचान है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

एजेंसी इनपुट के साथ-