उज्जैन में किसानों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज

Madhya Pradesh News: उज्जैन में जिलाबदर आदेश के खिलाफ कांग्रेस और जाट समाज का उग्र प्रदर्शन पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक किसान घायल 21 मई तक मांगे न मानने पर भोपाल में बड़े आंदोलन की चेतावनी

सजल रघुवंशी

Ujjain Kisan Congress Protest: उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट के जिलाबदर आदेश के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में किसान जयराम जाट घायल हो गए, जिनकी आंख के नीचे चोट आई है। वहीं पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।

मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारियों में से एक ने बताया कि कांग्रेस, किसान संगठन और जाट समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया था लेकिन कलेक्टर नहीं पहुंचे जिसके बाद कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर ही ज्ञापन चिपका कर प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

जाट समाज ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

जाट समाज के नेता राधे जाट ने चेतावनी देते हुए कहा कि जाट समाज ने प्रशासन को 21 मई तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अशोक जाट को रिहा नहीं किया गया और समाज की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 21 मई को पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अगला प्रदर्शन भोपाल में आयोजित करने की बात भी कही गई है।

भारी मात्रा में उज्जैन पहुंच रहे थे कार्यकर्ता

कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी समेत बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश उज्जैन की ओर बढ़ रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड पर स्थित ब्रिज के नीचे रोककर आगे जाने से मना कर दिया।

कार्यकर्ताओं को रोकने के बाद विरोध तेज

कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में रोकने के बाद माहौल गरमा गया और मौके पर जोरदार विरोध शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच तीखी बहस, नारेबाजी और धक्का-मुक्की चलती रही। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

महिदपुर विधायक दिनेश जैन ने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई आगे भी मजबूती से जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन पहुंचने के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह ऐसे दबावों से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा