महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मिला प्राचीन शिवलिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

महाकाल परिसर में मिला 1000 साल पुराना शिवलिंग, प्राचीन मंदिर होने की संभावना; देखें VIDEO

Ujjain News: MP के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर से शुक्रवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पोकलेन मशीन से खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग निकल आया, जिसे देख आस-पास खड़े लोग हैरान हो गए।

सजल रघुवंशी

Ancient Shivling Found In Ujjain Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर से शुक्रवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि पोकलेन मशीन से खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग निकल आया, जिसे देख आस-पास खड़े लोग हैरान हो गए।

दरअसल, महाकाल मंदिर के गेट नंबर-4 के पास अंडरपास निर्माण के लिए पिछले एक महीने से खुदाई चल रही थी। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे जैसे ही पोकलेन मशीन से खुदाई शुरू की गई, जमीन से शिवलिंग और शिव परिवार की आकृति वाले दो पत्थर बाहर निकल आए। इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद इंजीनियर सतीश राजपूत ने मंदिर प्रशासन को सूचना दी. जानकारी मिलते ही अधिकारी और पुजारी मौके पर पहुंचे, फिर शिवलिंग की पूजा कर काम बंद करवा दिया।

प्राचीनकाल में मंदिर होने की संभावना

इंजीनियर सतीश राजपूत ने बताया कि जैसे ही विकास कार्य के लिए खुदाई शुरु की गई, वैसे ही मशीन का पंजा किसी ठोस वस्तु से टकराया और जब उसे ध्यान से देखा तब शिवलिंग दिखाई दिया। साथ ही दो अन्य पत्थर भी निकले, जो शिव परिवार का हिस्सा हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह शिवलिंग करीब एक हजार साल पुराना हो सकता है। साथ ही जमीन के नीचे मंदिर होने की संभावना भी जताई जा रही है।

मंदिर परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

शिवलिंग मिलने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ-साथ जिज्ञासा भी बढ़ गई है। कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि विशेषज्ञ इसे पुरातात्विक दृष्टि से भी अहम मान रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि स्थल को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं, मंदिर के पास रहने वाले ज्योतिषाचार्य अक्षत व्यास का कहना है कि यह इलाका प्राचीन समय से ही धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है।

इससे पहले भी मिले हैं शिवलिंग

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब महाकाल मंदिर परिसर के आस-पास शिवलिंग मिला है बल्कि ऐसा पहली भी कई बार हुआ है। साल 2021 में भी एक शिवलिंग मिला था, इसके बाद जब साल 2023 में विकास कार्य के लिए खुदाई चल रही थी तब भी शिवलिंग मिला था।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश