सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव,: सोर्स सोशल  
मध्य प्रदेश

West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव

Suvendu Adhikari swearing-in ceremony: मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

सुधीर दंडोतिया

Mohan Yadav Kolkata visit Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया है। कोलकाता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने ईश्वर के नाम की शपथ लेकर सीएम का दायित्व ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे।

MP के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए वे शुक्रवार रात को ही कोलकाता पहुंच गए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने आत्मीयता जताते हुए ट्वीट करते हुए उन्हें शुभेंदु दा कहा।

डॉक्टर मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिवराज सिंह चौहान भी हुए शामिल

शिवराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा "बंगाल में विकास की 'शुभ' शुरुआत बधाई शुभेंदु दा!"

@SuvenduWB

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे