क्षुदीराम टुडु: क्षुदीराम टुडु बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार में मंत्री पद की शपथ लिए। ये बांकुड़ा जिले की रानीबांध सीट से विधायक चुने गए हैं। ये आदिवासी नेता हैं और राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे, जो पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। इन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली, जोकि काफी चर्चा में है।