सिवनी में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप  (सोर्स- सोशल मीडिया)
सिवनी

सिवनी में पुलिस पर गंभीर आरोप, कपल को गांजे के केस में फंसाने की दी धमकी, होटल संचालक ने किए रिश्वत के भी दावे

Seoni Police Bribery Allegations: सिवनी में पुलिस पर हर महीने 25 हजार रुपये मांगने और मारपीट के गंभीर आरोप, होटल संचालक ने वीडियो वायरल कर कपल को गांजे के केस में फंसाने की धमकी का किया दावा।

पवन पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सिवनी में होटल सिद्धार्थ का पुलिस अधिकारियों से जुड़ा वीडियो वायरल।

  • होटल संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस अधिकारियों पर हर महीने 25 हजार रुपए मांगने के लगाए आरोप आरोप।

  • पूरी रकम नहीं देने पर होटल पहुंचकर मारपीट करने का भी आरोप।

Seoni Hotel Viral Video Of Additional SP: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस अधिकारियों की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के जरिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिसवाले बालिग कपल को धमका रहे हैं।

मामला सिवनी के बाबरिया रोड की होटल सिद्धार्थ का बताया जा रहा है। होटल संचालक संजय सनोडिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे हर महीने 25 हजार रुपए की मांग की थी। मांग के मुताबिक पूरी रकम नहीं देने पर अधिकारी होटल पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, होटल में ठहरे एक बालिग कपल को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

दरअसल, यह पूरा मामला सिवनी जिले के होटल सिद्धार्थ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक कपल को गांजे के मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। होटल संचालक संजय सनोडिया का दावा है कि वीडियो उनकी होटल का है और इसे उन्होंने ही सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

होटल संचालक के आरोपों के बाद उठे सवाल

होटल संचालक संजय सनोडिया ने कोतवाली थाना प्रभारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय बघेल पर हर महीने 25 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि पूरी रकम नहीं मिलने पर अधिकारी एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के साथ होटल पहुंचे। संजय के मुताबिक, उन्होंने टीआई और एसडीओपी को 10-10 हजार रुपए दिए थे। इसके बावजूद कथित तौर पर पूरी रकम नहीं देने की वजह से उनके साथ होटल में मारपीट की गई।

बालिग कपल को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी

होटल संचालक ने आरोप लगाया कि होटल में ठहरे एक बालिग कपल को पुलिस ने पकड़कर गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उनका दावा है कि वायरल वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा कपल को गांजे के मामले में फंसाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस कथित घटनाक्रम को लेकर होटल संचालक ने पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

आरोपों की पुष्टि और पुलिस के जवाब का इंतजार

होटल संचालक की ओर से लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं। हालांकि, अभी तक वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और कथित लेन-देन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा मारपीट और कपल को झूठे मामले में फंसाने की धमकी से जुड़े आरोपों की भी जांच आवश्यक है।

संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस विभाग का पक्ष और निष्पक्ष जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए