सीहोर में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम फोटो सोर्स- नवभारत
सीहोर

सीहोर: युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने इछावर-सीहोर हाईवे पर किया चक्काजाम

Sehore Murder Case : सीहोर के इछावर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने इछावर-सीहोर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की है।

विजेंद्र सिंह राणा, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सीहोर के इछावर में युवक की हत्या।

  • बदमाशों ने गोली मारकर की युवत की हत्या।

  • हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

Sehore Murder Case Highway Blockade by Villagers​ : सीहोर के इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाऊखेड़ी में बीती रात एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

न्याय और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने भाऊखेड़ी रोड के पास इछावर-सीहोर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

युवक की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक बीती रात ग्राम भाऊखेड़ी में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही सुबह गांव और आसपास के क्षेत्र में फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल और मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम

सीहोर में हत्या की ​घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए इछावर-सीहोर हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है और दिनदहाड़े या रात के अंधेरे में इस तरह की संगीन वारदातें होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जब तक ठोस आश्वासन और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज नहीं होती तब तक वे प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े रहे।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

​चक्काजाम और संभावित तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इछावर थाने की पुलिस टीम के अलावा आसपास के अन्य दो थानों का पुलिस बल भी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल व हाईवे पर मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने और यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

​पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल सीहोर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की तलाश के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद ग्राम भाऊखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम