पार्टी में बड़े पद का झांसा देकर शोषण का आरोप, BSP नेता कमलेश दोहरे सीहोर से गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ले गई साथ

Bhopal Police Arrest BSP Leader: सीहोर जिले के बीएसपी नेता कमलेश दोहरे महिला से शोषण के आरोप में हुए गिरफ्तार, बहुजन समाज पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप।
BSP Leader Kamlesh Dohre Arrested
बसपा नेता कमलेश दोहरे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • बसपा नेता कमलेश दोहरे पर यौन शोषण के आरोप।

  • पीड़ित महिला का दावा कमलेश ने बसपा में बड़ा पद दिलाने का किया था वादा।

  • भोपाल और सीहोर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कमलेश गिरफ्तार।

BSP Leader Kamlesh Dohre Arrested: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बहुजन समाज पार्टी के नेता कमलेश दोहरे गंभीर मामले में गिरफ्तार हुए हैं। दरअसल, एक महिला ने कमलेश पर शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोहरे ने उसके साथ धोखा कर शारीरिक संबंध बनाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल कमिश्नरेट के मिसराद थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था जिसके बाद कमलेश दोहरे की गिरफ्तार की गई।

बसपा में बड़ा पद दिलाने का किया था वादा

पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलेश दोहरे ने उसे बहुजन समाज पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा दिया था। जिसके चलते वह कमलेश की बातों में आ गई जिसके बाद उस महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

भोपाल और मिसरोद की संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

इस मामले की जांच के दौरान आरोपी कमलेश दोहरे की गिरफ्तार के लिए राजधानी भोपाल की मिसरोद पुलिस ने सीहोर कोतवाली पुलिस से मदद मांगी। थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मुताबिक, यह केस भोपाल कमिश्नरेट के मिसरोद थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते ही पुलिस की टीम रात में सीहोर जिला पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया गया।

BSP Leader Kamlesh Dohre Arrested
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने मांगी माफी, फिर भी लग गया इतना बड़ा जुर्माना, यहां जानिए पूरा मामला

​चुनाव भी लड़ चुके हैं कमलेश दोहरे

कमलेश दोहरे बसपा के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं। अगर उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था। बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह वन विभाग में नौकरी करते थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर राजधानी पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है जिसके चलते कमलेश को सीहोर से भोपाल लाया गया है और उनसे पूछताछ भी जारी है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस मामेल में आगे क्या मोड़ आता है।

BSP Leader Kamlesh Dohre Arrested
विधानसभा सत्र के ठीक अगले दिन भोपाल में INDIA गठबंधन की महारैली, विपक्ष की एकजुटता से बढ़ी BJP की चिंता?