भूमि पूजन के पोस्टर से निर्दलीय पार्षद का नाम गायब फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
सीहोर

Sehore : इछावर में सीसी रोड के भूमि पूजन बैनर से निर्दलीय पार्षद गायब, पार्षद प्रतिनिधि ने लगाए भेदभाव के आरोप

Ichhawar Road Construction Controversy : सीहोर के इछावर में वार्ड 8 के सीसी रोड भूमि पूजन के बैनर से निर्दलीय पार्षद ज्योति नीलेश राठौर का नाम और फोटो गायब । भेदभाव और अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

विजेंद्र सिंह राणा, शाजेब खान

Highlights :

  • इछावर नगर परिषद के वार्ड 8 में सीसी रोड निर्माण के भूमि पूजन पर विवाद।

  • बैनर में निर्दलीय पार्षद ज्योति नीलेश राठौर का नाम और फोटो नहीं।

  • पार्षद प्रतिनिधि नीलेश राठौर ने अधिकारियों पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया।

  • निर्दलीय पार्षद होने के कारण भेदभाव किए जाने का दावा।

Councillor Name Missing From Bhoomi Pujan Banner : सीहोर जिले की इछावर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में सीसी रोड निर्माण के भूमि पूजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्यक्रम के बैनर में वार्ड की निर्दलीय पार्षद ज्योति नीलेश राठौर का नाम और फोटो शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी सामने आई है। पार्षद प्रतिनिधि नीलेश राठौर ने नगर परिषद प्रशासन पर जनप्रतिनिधि की अनदेखी और राजनीतिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

भूमि पूजन की सूचना नहीं देने का आरोप

वार्ड क्रमांक 8 में कम्युनिटी हॉल से भैरव महाराज के चबूतरे तक सीसी रोड का निर्माण होना है। पार्षद प्रतिनिधि नीलेश राठौर का कहना है कि वार्ड में विकास कार्य होना अच्छी बात है और वे इसके लिए बधाई देते हैं लेकिन स्थानीय पार्षद को कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ या किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उन्हें फोन कर भूमि पूजन की सूचना नहीं दी। उनके मुताबिक वार्ड के जनप्रतिनिधि को अंधेरे में रखकर कार्यक्रम आयोजित करना प्रशासनिक प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करता है।

बैनर में अतिथियों के नाम, पार्षद का जिक्र नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल बैनर में युवा नेता विष्णु करण सिंह वर्मा को मुख्य अतिथि और कैलाश सुराणा व पंकज पप्पू नागर को विशेष अतिथि के रूप में दर्शाया गया है। हालांकि जिस वार्ड में निर्माण कार्य होना है वहां की निर्वाचित पार्षद ज्योति नीलेश राठौर का नाम और फोटो बैनर से गायब है। इसी बात को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।

निर्दलीय पार्षद होने के कारण भेदभाव का आरोप

नीलेश राठौर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनकर पार्षद बनाया है लेकिन इसके बावजूद उनके साथ राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि को शामिल करना प्रशासन और आयोजकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

नगर परिषद के जवाब का इंतजार

भूमि पूजन के बैनर को लेकर उठे विवाद के बीच अब नगर परिषद प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल पार्षद प्रतिनिधि की ओर से लगाए गए आरोपों पर परिषद के अध्यक्ष या अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। ये मामला स्थानीय राजनीति के साथ नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों को दिए जाने वाले सम्मान और प्रोटोकॉल की चर्चा का विषय बन गया है।

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात