BJP समर्थक प्रदीप सोनी ने जीता सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद; कांग्रेस समर्थक को 960 वोटों से हराया

Susner Election Result: मध्य प्रदेश नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर BJP समर्थक प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराया।
पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा को झटका (pic credit; social media)
भाजपा ने जीता सनसेर का नगर निकाय उप चुनाव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BJP Supporter Pradeep Soni Wins Election: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की मतगणना के बीच आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। यहां भाजपा समर्थक प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराया। परिणाम सामने आने के बाद सोनी के समर्थकों ने जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई और जेसीबी से फूल बरसाकर जीत का जश्न मनाया।

भाजपा समर्थक प्रदीप सोनी की जीत

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से विष्णु पाटीदार चुनाव मैदान में थे। मतगणना पूरी होने के बाद प्रदीप सोनी ने 960 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जश्न के दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए और जेसीबी से फूलों की बारिश कर जीत का जश्न मनाया गया।

75.96% मतदाताओं ने किया था मतदान

सुसनेर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं, जहां चुनाव के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 29 सितंबर को हुए मतदान में कुल 13,843 मतदाता वोट डालने के लिए पात्र थे। इनमें से 10,515 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह सुसनेर में कुल 75.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान के बाद शनिवार को मतगणना पूरी होने के साथ अध्यक्ष पद का परिणाम भी स्पष्ट हो गया।

104 पदों के लिए हुआ था उपचुनाव

मध्य प्रदेश में 29 सितंबर को कुल 104 पदों के लिए उपचुनाव कराया गया था। इनमें सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के अलावा नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 और 11 के सदस्य पद भी शामिल थे। शनिवार को 103 पंचायत पदों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। अलग-अलग स्थानों पर मतगणना के साथ चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं।

पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा को झटका (pic credit; social media)
MP Weather Update: प्रदेश में इस बार कमजोर रहा मानसून, 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने से चूका

CM मोहन यादव ने दी जीत की बधाई

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर प्रदीप सोनी की जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें बधाई दी। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह देखा गया। वहीं, सुसनेर में जीत के बाद समर्थकों ने जुलूस और आतिशबाजी के बजाय ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इस उपचुनाव के परिणामों पर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा को झटका (pic credit; social media)
सागर: खेल मैदान के पास शराब दुकान के विरोध में धरना, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उठाई हटाने की मांग
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com