बीती बातें: यशोधरा-सिद्धार्थ के रिसेप्शन में आई थी इंदिरा गांधी की हार की खबर, राजमाता की आत्मकथा में जिक्र

Vijaya Raje Scindia Autobiography : यशोधरा राजे सिंधिया और सिद्धार्थ भंसाली के 20 मार्च 1977 के रिसेप्शन में इंदिरा गांधी की रायबरेली से हार की खबर पहुंची थी। आत्मकथा में राजमाता ने किया जिक्र।
Indira Gandhi Rae Bareli defeat 1977
'द लास्ट महारानी ऑफ ग्वालियर: एन ऑटोबायोग्राफी' के किस्सेफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • यशोधरा राजे सिंधिया और सिद्धार्थ भंसाली की शादी 9 मार्च 1977 को हुई थी।

  • 20 मार्च 1977 को मुंबई में रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

  • रिसेप्शन के दिन इंदिरा गांधी की रायबरेली से हार की खबर पहुंची थी।

  • राज नारायण ने रायबरेली सीट पर इंदिरा गांधी को हराया था।

  • इस किस्से का जिक्र विजया राजे सिंधिया की आत्मकथा में मिलता है।

Indira Gandhi Rae Bareli Defeat 1977 : ग्वालियर रियासत की अंतिम महारानी और राजमाता के नाम से प्रसिद्ध विजया राजे सिंधिया की जिंदगी में राजनीति, राजशाही, संघर्ष और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े कई रोचक प्रसंग रहे हैं। उनकी आत्मकथा 'द लास्ट महारानी ऑफ ग्वालियर: एन ऑटोबायोग्राफी' में एक ऐसा ही किस्सा दर्ज है जब आपातकाल के दौरान जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद उन्हें बेटी यशोधरा राजे सिंधिया की शादी की चिंता सताने लगी थी।

इसी बीच 20 मार्च 1977 को यशोधरा और सिद्धार्थ भंसाली के रिसेप्शन के दौरान इंदिरा गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव हारने की खबर भी सामने आई थी।

21 साल की उम्र में यशोधरा ने लिया था शादी का फैसला

विजया राजे सिंधिया की आत्मकथा के मुताबिक यशोधरा राजे सिंधिया उस समय 21 साल की थीं और सिद्धार्थ भंसाली से विवाह करने का फैसला कर चुकी थीं। दोनों की शादी 9 मार्च 1977 को हुई थी। इसके बाद 20 मार्च को भंसाली परिवार ने मुंबई में रिसेप्शन आयोजित किया। हालांकि विजया राजे सिंधिया इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थीं लेकिन बेटी के विवाह की जिम्मेदारी उनके सामने थी। ये आयोजन ऐसे समय हुआ जब देश में आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे थे।

रिसेप्शन के दिन आई इंदिरा गांधी की हार की खबर

20 मार्च 1977 को मुंबई में आयोजित रिसेप्शन के दौरान खबर पहुंची कि रायबरेली लोकसभा सीट से इंदिरा गांधी चुनाव हार गई हैं। उन्हें राज नारायण ने पराजित किया था। ये चुनाव आपातकाल के बाद देश की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हुआ। विजया राजे सिंधिया के लिए भी ये दौर खास था क्योंकि वे सिंधिया परिवार की पहली सदस्य थीं जिन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा था।

Indira Gandhi Rae Bareli defeat 1977
बीती बातें : बेटी यशोधरा की जिद के आगे झुकी थीं राजमाता विजया राजे सिंधिया, पैरोल पर आईं तो सताई शादी की चिंता

रेस कोर्स में हुई थी यशोधरा और सिद्धार्थ की मुलाकात

आत्मकथा के मुताबिक यशोधरा राजे सिंधिया की मुलाकात सिद्धार्थ भंसाली से मुंबई के रेस कोर्स में हुई थी। सिद्धार्थ मुंबई के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्तिलाल भंसाली के सबसे छोटे बेटे थे। उस समय उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी और एक अस्पताल में इंटर्न के तौर पर काम कर रहे थे। यशोधरा ने पहली मुलाकातों में ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि शादी का इरादा नहीं है तो रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और वे एक दूसरे के करीब आ गए।