सीहोर में शिक्षा विभाग की अनदेखी  (सोर्स- नवभारत लाइव)
सीहोर

GROUND REPORT: सीहोर में शिक्षा विभाग की अनदेखी, बिना मान्यता के संचालित हो रहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं

Navbharat Live Ground Report Sehore: सीहोर के इछावर में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा अवैध स्कूल, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़। संज्ञान में आने के बाद डीईओ ने कही जांच की बात।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सीहोर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कथित अवैध स्कूल संचालन का मामला सामने आया।

  • पड़ताल में छात्रों ने रोज सुबह 8 से दोपहर 1:40 बजे तक कक्षाएं चलने की जानकारी दी।

  • लंबे समय से स्कूल संचालित होने के बावजूद शिक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े हुए।

Unrecognized Schools Operating In Sehore: सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक नाक के नीचे नियमों को ताक पर रखकर एक विद्यालय का अवैध संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।

जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के मासूम विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ब्लॉक और जिला स्तर के जिम्मेदार अधिकारी इस बड़े खेल से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं।

​छात्रों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

जब नवभारत टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। छात्रों ने बताया कि वे रोजाना सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचते हैं और दोपहर एक बजकर चालीस मिनट तक नियमित रूप से कक्षाएं अटेंड करते हैं। स्कूल का यह संचालन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग के अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी है।

​प्रशासनिक संरक्षण और सुरक्षा पर सवाल

इस पूरे प्रकरण ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • ​क्या यह अनधिकृत संस्थान किसी राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण के बल पर चल रहा है?

  • ​यदि इस गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय में कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना हो जाती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी किसकी होगी?

  • ​इस अवैध स्कूल का अन्य किन मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कथित 'अटैचमेंट' या जुड़ाव है, जिनकी आड़ में यह खेल चल रहा है?

अभिभावकों में भारी आक्रोश

क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और पाल्यों के अभिभावकों में इस स्थिति को लेकर भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिससे बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोक लगाई जा सके।

​अधिकारियों का पक्ष

जब इस गंभीर मामले को लेकर सीहोर जिले के शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से चर्चा की गई, तो उन्होंने कहा कि "यह मामला आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। मैं इस विषय पर पूरी जानकारी लेकर ही बता पाऊंगा कि संबंधित स्कूल किस प्रकार और किन नियमों के तहत संचालित हो रहा है।" अब देखना यह होगा कि इस बयान के बाद जिम्मेदार विभाग कब तक ठोस कार्रवाई करता है।

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग