सागर में 28 साल के सचिन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चक्काजाम।
परिजनों ने लगाया शराब पीने के बाद सचिन की तबीयत बिगड़ने का आरोप।
युवक की मौत से नाराज परिजनों ने सागर-नरसिंहपुर मार्ग को किया बंद।
Youth Dies After Drinking Alcohol In Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब पीने के बाद हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। देवरी में 28 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी थी और इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
वहीं दूसरी तरफ, पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक की गर्दन पर फंदे जैसे निशान मिले हैं। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को समझाइश देकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया।
जानकारी के अनुसार, यह दावा किया जा रहा है कि मृतक सचिन ठाकुर जिसकी उम्र 28 साल थी वह नगर पालिका भवन के सामने देवरी में रहता था। परिजनों की मानें तो सचिन ने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। बताया गाय कि रात मं वे बंधा के पुल पर पड़ा मिला था। जिसके बाद उसकी हालात लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर से नाराज परिजनों ने शनिवार को सागर-नरसिंहपुर मार्ग पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चक्काजाम की स्थिति बना दी। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल हुए ते। सड़क पर चल रहे विरोध के कारण यातायात भी प्रभावित रहा था। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश देकर चक्काजाम हटवाया।
इस मामले पर एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतक की गर्दन पर लिगेचर मार्क मिले हैं। जो फांसी लगाने जैसे जान पड़ते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।