

बालाघाट में पत्नी के मोबाइल चलाने से नाराज होकर पति ने गला घोंटकर की हत्या।
शराब पीने की वजह से होता थी पति-पत्नी में लड़ाई।
आरोपी ने रिश्तेदारों को पत्नी की तबीयत बिगड़ने का दिया बहाना।
Mobile Phone Dispute Leads To Murder Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से हैरान करने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, रात में सोते समय पति को पत्नी के मोबाईल चलाने से दिक्कत होती थी जिस वजह से पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वारदात गुरुवार की बताई जा रही है, पति के शराब पीने और पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है।
दरअसल, यह मामला बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनघाट का है इस वारदात में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। आरोपी दिनेश राऊत और सुषमा का तीन साल पहले ही विवाह हुआ था। दिनेश शराब पीता था और जिस वजह से आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहते थे।
देर रात जब पत्नी सुषमा जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है वह अपना मोबाइल फोन चला रही थी। इस वजह से पति दिनेश की नींद खराब हुई। उनके पत्नी को मोबाइल बंद करने को कहा लेकिन सुषमा ने दिनेश की बात नहीं मानी। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर सुषमा में चांटा मारा जिसका जवाब देते हुए पत्नी सुषमा ने भी चांटा मार दिया। जिसके बाद आगबबूला हुए दिनेश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला घोंट दिया जिस वजह से सुषमा की मौत हो गई।
जब पत्नी सुषमा 10 से 15 मिनट तक नहीं उठी तब उसने परिजनों को कॉल कर उसके बीमार होने की खबर दी और अपना जुर्म छिपाने के लिए उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।