Ujjain Simhastha 2028 की तैयारियों के चलते रेलवे की बड़ी कार्रवाई, जमीन से हटाए मजार-मस्जिद समेत कई निर्माण

Ujjain Simhastha Railway Preparations: सिंहस्थ की तैयारियों के चलते रलवे ने की बड़ी कार्रवाई। उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर से 15 हजार वर्गफीट कराई गई खाली।
Railway Removes Encroachments In Ujjain MP
उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाया गया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • सिंहस्थ की तैयारियों के चलते उज्जैन के माधव नगर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।

  • मजार, मस्जिद और शाही मकबरे समेत अन्य निर्माणों को छह जेसीबी से हटाया गया।

  • 15 हजार वर्गफीट जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

Railway Removes Encroachments In Ujjain MP: धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों को लेकर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने शनिवार सुबह माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर कई निर्माणों को हटाया हैस प्लेटफॉर्म नंबर आठ के पास रेलवे की जमीन पर बनी मजार, मस्जिद, शाही मकबरे समेत अन्य निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

रेलवे की यह कार्रवाई सुबह तड़के 5 बजे से 11 बजे तक चली। इस दौरान रेलवे ने 15 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण से मुक्त की। कार्रवाई के लिए छह जेसीबी मशीनों को लगाया गया। सिंहस्थ कुंभ 2028 के दौरान उज्जैन में लाखों श्रद्धालु आएंगे उनकी सुविधा के लिए यह कदम अहम बताया जा रहा है।

हाईकोर्ट से स्टे कारिज होने के बाद की गई कार्रवाई

गौरतलब है कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय से स्टे खारिज होने के बाद की गई है इस बात की जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने दी। रेलवे की तरफ से पहले ही जमीन को खाली कराने की कोशिश शुरू की गई थी। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो इसके लिए मौके पर जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा जवान रहे तैनात

अतिक्रमण की कार्रवाई को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए ते। रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ के सौ से ज्यादा जवान मौके पर तैनात रहे। इसके अलावा रेलवे और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। छह घंटे चली इस कार्रवाई में अलग-अलग निर्माणों को हटाकर परिसर खाली करवाया गया।

Railway Removes Encroachments In Ujjain MP
महाकाल की सवारी में भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम, भक्तों ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच की उठाी मांग

श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाएगा होल्डिंग एरिया

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण मुक्त कराई गई करीब 15 हजार वर्गफीट जीमन का इस्तेमाल सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किया जाएगा। इस जगह पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने की प्लानिंग है। जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

आरिफ नदवी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

जहां एक तरफ प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा तो वंही इसे लेकर कमेटी अध्यक्ष काजी मौलाना नदवी ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका दावा है कि जमीन से संबंधित मामला भोपाल वक्फ ट्रिब्यूनल में अभी लंबित है। कमेटी का आरोप है कि उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना निर्माणों को तोड़ा गया है। उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई करने की बात कही है।