पुलिस चौकी के बाहर पड़ा मिला युवक का शव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर में पुलिस चौकी के सामने मिला युवक का शव, मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप; जानें पूरा मामला

Sagar Suspicious Death Case: सागर में सनसनीखेज वारदात, शनीचरी पुलिस चौकी के सामने मिला हलवाई का संदिग्ध शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी गोपालगंज पुलिस कमान।

सजल रघुवंशी

Youth Body Found Outside Police Outpost Sagar: सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शनीचरी पुलिस चौकी के सामने एक युवक का शव मिला। चौकी के सामने हुई इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की पहचान कृष्णगंज वार्ड निवासी राजू अठ्या के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई का काम करता था। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस चौकी के सामने पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार राजू मंगलवार शाम घर आया था लेकिन इसके बाद वह दोबारा घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव शनीचरी पुलिस चौकी के सामने पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर परिवार के लोगों ने गंभीर सवाल उठाए और कहा कि दो दिन पहले राजू का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था तथा उसके साथ मारपीट भी हुई थी।

यह सामान्य मौत नहीं हो सकती- मृतक के परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं हो सकती और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। वहीं पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच कर रही है गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात उसने डायल-112 पर फोन कर अपनी मां को गोली मारने जैसी सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।

नशे की हालत में था यवक, खुद को पहुंचाई चोट- पुलिस

पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और उसने खुद को भी चोट पहुंचाई थी। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह अस्पताल से चला गया। कुछ समय बाद उसका शव पुलिस चौकी के पास मिला। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

https://youtu.be/rMLSRf83I9c?si=h_thDnQgFOPcQP49

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!