अस्पताल में परिजन और मृतका (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

सागर के रहली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सिर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची, रास्ते में थम गई सांसें

Rehli Married Woman Death: सागर जिले के रहली में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिर दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

प्रीतेश जैन

Sagar Woman Suspicious Death: सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने देर रात अचानक सिर में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन दूसरी बार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रहली नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी भारती सेन (31) की शादी करीब 11 साल पहले सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम पठा निवासी दीपक सेन से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि भारती पिछले करीब एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। 1 जून को उसका पति दीपक सेन उसे वापस रहली स्थित घर लेकर आया था।

सिर दर्द और घबराहट की शिकायत की

परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12 बजे भारती ने अचानक सिर में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत की। तबीयत बिगड़ने पर पति दीपक सेन और सास मुन्नी सेन उसे तत्काल रहली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। कुछ समय बाद तबीयत में सुधार दिखाई देने पर परिजन महिला को घर वापस ले आए।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हालांकि घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही भारती की हालत फिर बिगड़ गई। सिर का दर्द पहले से अधिक बढ़ गया और वह काफी असहज महसूस करने लगी। परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जेठ राजेश सेन की सूचना पर पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत का मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब पूरे मामले में सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे इस मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो