महिला का शव और पीड़ित परिजन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

सागर में आंधी-बारिश का कहर: ढाबे का टीनशेड उखड़कर गिरा, महिला की मौत, 4 लोग हुए घायल

Woman Death in Storm : सागर जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान ढाबे का टीनशेड उड़कर गिर गया। हादसे में 25 वर्षीय महिला अंजलि अहिरवार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए।

प्रीतेश जैन

Sagar Tin Shed Accident: सागर जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खिमलासा-मालथौन रोड पर गढ़ोली जवाहर गांव के पास अचानक आई तेज आंधी से एक ढाबे का टीनशेड उखड़कर उड़ गया। वापस गिरने के दौरान टीनशेड की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना उस समय हुई जब कुछ बाइक सवार लोग तेज बारिश और आंधी से बचने के लिए सड़क किनारे बने एक ढाबे के टीनशेड के नीचे खड़े हो गए थे। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के कारण ढाबे का पूरा टीनशेड अपनी जगह से उखड़ गया। हवा के साथ टीनशेड पहले सड़क की ओर उड़ गया और फिर वापस लौटकर वहां खड़े लोगों पर गिर गया।

25 वर्षीय महिला की मौत

तेज आंधी और बारिश के चलते हुए इस हादसे में दमोह निवासी 25 वर्षीय अंजलि अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिछले साल ही हुई थी शादी

अंजलि के पति अरविंद अहिरवार ने बताया कि वह दमोह के रहने वाले हैं। पिछले साल मई में ही उनकी शादी हुई थी। वह अपनी बहन की ससुराल गढ़ोली जवाहर गांव आए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय वह अपनी पत्नी और जीजा के साथ खिमलासा की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई, जिसके बाद वे लोग बचने के लिए ढाबे के टीनशेड के नीचे रुक गए थे।

4 अन्य लोग भी हुए घायल

अरविंद ने बताया कि उस समय वहां कई अन्य लोग भी बारिश से बचने के लिए खड़े थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में तेज हवा इतनी बड़ी घटना का कारण बन जाएगी। टीनशेड गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों ने अलग-अलग स्थानों पर इलाज कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सागर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड