शवगृह (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Father Son Killed : सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में शादी में जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठी है।

प्रीतेश जैन

Sagar Road Accident : सागर जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह हादसा सानौधा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सांईखेड़ा तिगड्डा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कैंट क्षेत्र स्थित एसपी बंगले के पास रहने वाले 71 वर्षीय कमलकांत तिवारी अपने 43 वर्षीय बेटे स्वप्निल तिवारी के साथ शुक्रवार रात बाइक से खैजरा गांव जा रहे थे। दोनों एक परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने निकले थे।

इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक सांईखेड़ा तिगड्डा के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को मकरोनिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतकों के घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने सांईखेड़ा तिगड्डा पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यदि यहां सुरक्षित यातायात व्यवस्था और ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए तो भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल सानौधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

छात्रों के बाद अब CRPF जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम, जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा