QRF जवानों ने रेलवे ट्रैक से ट्रक हटाया (फोटो सोर्स- नवभारत)
सागर

सागर में ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, टली बड़ी रेल दुर्घटना

Sagar Railway Track Accident : सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर लदा ट्रक खराब हो गया। ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रक हटाकर बड़ा रेल हादसा टाल दिया।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Sagar QRF Police: सागर में मध्यप्रदेश पुलिस के QRF जवानों की तत्परता और साहस से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के बीच माल से लदा एक ट्रक अचानक खराब होकर बंद हो गया। इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आने की स्थिति बन रही थी। खतरे को भांपते हुए QRF जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ट्रक को ट्रैक से हटाने की कोशिश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए दमोह के बांदकपुर मंदिर जा रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर रेलवे ट्रैक के बीच खड़े मालवाहक ट्रक पर पड़ी। ट्रक पूरी तरह सामान से लदा था और खराब होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ट्रैक पर ट्रेन आने की आशंका को देखते हुए स्थिति बेहद गंभीर थी।

जवानों ने धक्का देकर ट्रक को ट्रैक से हटाया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए QRF जवानों ने बिना समय गंवाए ट्रक चालक की मदद शुरू कर दी। जवानों ने एकजुट होकर लोडेड ट्रक को धक्का लगाया और उसे रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया। ट्रेन के आने से पहले ट्रैक खाली हो गया। समय रहते ट्रक हट जाने से संभावित बड़ी रेल दुर्घटना टल गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

चालक ने QRF जवानों का जताया आभार

ट्रक को सुरक्षित हटाए जाने के बाद चालक ने QRF जवानों का आभार जताया। अचानक आई परेशानी के बीच जवानों ने बिना किसी औपचारिकता के उसकी मदद की। जवानों की तत्परता और टीमवर्क से न सिर्फ चालक को राहत मिली, बल्कि रेलवे ट्रैक भी समय रहते सुरक्षित हो गया।

ये भी पढ़ें : मुरैना में खुली स्कूलों की पोल: 65 हजार वेतन वाला हेडमास्टर स्कूल से नदारद, 4500 रुपए में रखी मैडम पढ़ाती मिली

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

QRF जवानों की इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को सामने रखा। जवानों ने कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर जाते समय भी संकट में फंसे नागरिक की मदद को प्राथमिकता दी। उनकी सूझबूझ, साहस और टीम भावना के चलते एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?