मोतीनगर थाना सागर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्वाई, मोतीनगर में भारी मात्रा में MD ड्रग्स के साथ युवक-महिला गिरफ्तार

Sagar MD Drug Seized: सागर की मोतीनगर पुलिस ने एमडी ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। 16.45 ग्राम मेफेड्रोन के साथ सौरभ पांडेय और शैलजा सोनी गिरफ्तार, एक सप्लायर अब भी फरार।

सजल रघुवंशी

Sagar Motinagar NDPS Drug Bust: सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय पिता ओमकार पाण्डेय, उम्र 30 वर्ष, निवासी तिरूपतिपुरम थाना गोपालगंज, सागर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13.61 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मोतीनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शैलजा सोनी को भी मामले में आरोपी बनाया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 2.84 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए है। महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

16 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स जब्त

पुलिस के अनुसार अब तक कुल 16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की जा चुकी है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ की सप्लाई और वितरण में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।

एक आरोपी अब भी फरार

मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क, ड्रग्स के स्रोत, खरीद-बिक्री और सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति और वितरण में अन्य व्यक्तियों की भी संलिप्तता है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम लगाई गई है। बता दें कि, मध्य प्रदेश पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी