कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- AI) 
भोपाल

MP पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS समेत 74 अधिकारियों के तबादले; आयुष जाखड़ बने ASP

IPS Transfer In MP: मध्य प्रदेश में 74 पुलिस अफसरों के तबादले हुए हैं। थार कांड में एक्शन लेने वाले IPS आयुष जाखड़ और पत्नी अनु बेनिवाल दोनों एएसपी बनकर पहुंचे जबलपुर।

सजल रघुवंशी

MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 66 अधिकारियों सहित कुल 74 अफसरों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेशों के तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सतना समेत प्रदेश के लगभग 30 जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ की हो रही है। शिवपुरी जिले के करैरा में एसडीओपी के रूप में पदस्थ आयुष जाखड़ को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जबलपुर नियुक्त किया गया है। पिछले महीने वे उस समय सुर्खियों में आए थे, जब पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार वाहन से राहगीरों को टक्कर लगने के मामले में उन्होंने कार्रवाई की थी।

आयुष जाखड़ की पत्नी अनु बेनिवाल का भी जलबपुर हुआ ट्रांसफर

तबादला सूची में आईपीएस अधिकारी अनु बेनिवाल का नाम भी शामिल है। वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ अनु बेनिवाल को स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जबलपुर नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि उनके पति और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को भी एएसपी के रूप में जबलपुर भेजा गया है, जिससे दोनों अधिकारी अब एक ही जिले में साथ कार्य करेंगे।

नरसिंहगढ़ एसडीओपी मिनी शुक्ला का प्रमोशन

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में एसडीओपी के पद पर कार्यरत मिनी शुक्ला को पदोन्नति देते हुए भोपाल नगरीय पुलिस में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नियुक्त किया गया है। मिनी शुक्ला पिछले वर्ष आईएएस अधिकारी सुमित पांडेय के साथ विवाह के कारण भी चर्चा में रही थीं। सुमित पांडेय वर्तमान में भोपाल में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। नई नियुक्ति के बाद दोनों अधिकारी अब राजधानी भोपाल में अपनी-अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी

गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 66 अधिकारियों के स्थानांतरण भी शामिल हैं। इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस इकाइयों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा उप सेनानी के पदों पर पदस्थ किया गया है। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते