लोकायुक्त टीम का सागर में बड़ा एक्शन, पटवारी पर केस दर्ज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर में पटवारी मांग रहा था 10 हजार रुपये की रिश्वत, किसान ने की लोकायुक्त से शिकायत; टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Lokayukta Action In Sagar: सागर के तिली तिगड्डा पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। कंकर कुइयां हल्का के पटवारी मानवेंद्र सिंह ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, केस दर्ज।

सजल रघुवंशी

Sagar Lokayukta Patwari Trap: मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, जैसीनगर निवासी भगवानदास सोलंकी ने 8 जून को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंकर कुइयां बम्होरी घाट क्षेत्र में उनकी करीब साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसका नामांतरण कराना था। इस संबंध में वे कंकर कुइयां हल्का के पटवारी मानवेंद्र सिंह से मिले थे।

भगवानदास ने लगाए थे पटवारी पर आरोप

भगवानदास का आरोप था कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पटवारी ने उनसे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि राशि नहीं दी गई तो नामांतरण का काम नहीं किया जाएगा। इससे परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त से शिकायत करने का फैसला किया।

जांच में सही मिली शिकायत, बनाई गई योजना

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप योजना तैयार की। शुक्रवार को फरियादी भगवानदास सोलंकी को रिश्वत की राशि देकर पटवारी के पास भेजा गया। पहले आरोपी पटवारी ने फरियादी को सागर जिले के संजय ड्राइव क्षेत्र में बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने कुछ मिनट बाद तिली तिगड्डा आने के लिए कहा।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

निर्धारित योजना के अनुसार फरियादी तिली तिगड्डा पहुंचा और पटवारी मानवेंद्र सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत सौंप दी। जैसे ही आरोपी ने राशि अपने कब्जे में ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

पटवारी ने की थी 10 हजार रुपये की मांग

लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि पटवारी मानवेंद्र सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल लोकायुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न