सागर शराबकांड के आरोपी की जेल में मौत? (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

BREAKING: सागर शराबकांड के आरोपी की जेल में मौत? भोपाल में वेंटिलेटर पर होने की खबर; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Sagar Liquor Case Accused Death: सागर शराब कांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी जुझार लोधी की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। आरोपी के परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सागर शराबकांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत की खबर से हड़कंप, आधिकारिक पुष्टि नहीं।

  • जुझार लोधी को गंभीर हालत में सागर से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया।

  • आरोपी के परिजनों ने जेल में मारपीट का आरोप लगाया, जिसकी पुष्टि होना बाकी है।

  • सागर शराब कांड में पुलिस ने 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड के आरोपी जुझार लोधी की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। हालांकि, फिलहाल जुझार लोधी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल में उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि बीती रात उसे आनन-फानन में सागर से भोपाल रेफर किया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। मामले में परिजनों के आरोपों और आरोपी की बिगड़ी हालत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जेल में कथित मारपीट के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

नवभारत लाइव से हुई आरोपी के भाई की बात

बता दें कि, इस मामले को लेकर जब नवभारत लाइव की टीम ने आरोपी जुझार लोधी के भाई से जब बातचीत की, तब उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई जुझार के साथ जेल में मारपीट की कई। हालांकि यह आरोपी के परिजनों के दावे हैं। अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

आरोपी जुझार सिंह लोधी को किया गया भोपाल रेफर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी जुझार सिंह लोधी की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे राजधानी भोपाल मरेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत काफी ज्यादा नाजुक बनाई जा रही है।

पुलिस ने शराब कांड मामले में 33 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सागर शराब त्रासदी में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी जुझार बंडा उप-जेल में बंद था। दो दिन पहले जेल में उसकी तबीयत बिगड़ी तो पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज फिर मंगलवार सबह भोपाल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जुझार सिंह का निधन हो गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बंडा उपजेल प्रबंधन और सागर पुलिस ने मामले में चुप्पी साध रखी है।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही