ICU वार्ड में घटना का सीसीटीवी फुटेज फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
सागर

सागर में ICU में भर्ती छात्रा को अस्पताल में बुरी नीयत से छुआ, वार्ड बॉय रात में ही मांगने लगा मोबाइल नंबर

Sagar Hospital Molestation Case : निजी अस्पताल के ICU में भर्ती 16 वर्षीय छात्रा ने वार्ड बॉय पर छेड़छाड़ और मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने POCSO एक्ट में FIR दर्ज की,आरोपी फरार है।

सरजू पटेल, शाजेब खान

Highlights :

  • सागर के अस्पताल के ICU वार्ड में 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप।

  • वार्ड बॉय राजा बंसल पर बैड टच और नंबर मांगने का आरोप।

  • CCTV फुटेज में बेड के पास दिखा युवक।

Minor Girl Bad Touch By Ward Boy in Hospital ICU : सागर के एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती 16 साल की दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अस्पताल के वार्ड बॉय राजा बंसल पर गलत तरीके से छूने और फोन नंबर मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

CCTV फुटेज में बेड के पास दिखा युवक

फुटेज में जैकेट पहने व्यक्ति छात्रा के बेड के पास झुकता और उसके बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान वे कंबल के ऊपर और नाबालिग के हाथ व शरीर के ऊपरी हिस्से के पास हाथ रखता नजर आता है। घटना सागर के बरगद हॉस्पिटल की है यहां 21 नवंबर की सुबह करीब 4:15 बजे ICU में भर्ती छात्रा बेड पर सो रही थी ।

तभी वार्ड बॉय राजा बंसल वहां आया और उसे गलत तरीके से छुआ। आरोप है कि उसने कहा कि वह उसे अच्छी लगती है और उससे बात करना चाहता है। इसके लिए उसने फोन नंबर भी मांगा।

छात्रा ने बुआ की बेटी को बताई पूरी बात

छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे दोबारा गलत तरीके से छुआ और कुछ देर बाद वहां से चला गया। घटना के बाद डर के कारण छात्रा ने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में अस्पताल पहुंची अपनी बुआ की बेटी को उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक्सीडेट होने के कारण अस्पताल में भर्ती

परिजनों के मुताबिक छात्रा दो दिन पहले अपने माता पिता और भाई के साथ पचमढ़ी से सागर शहर आ रही थी। रास्ते में बरोदा के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें छात्रा को चोटें आईं। इसके बाद उसे बरगद अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने 20 नवंबर को भर्ती किया था। घटना सामने आने के बाद अस्पताल में परिजनों और अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

अस्पताल प्रबंधन का बयान आया सामने

सागर के बरगद हॉस्पिटल में देर रात हुए हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन का बयान सामने आया है। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि मरीज के साथ बैड टच के गंभीर आरोपों के मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अस्पताल में देर रात हंगामा हुआ था जिसके बाद मामला चर्चा में आया। प्रबंधन ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है तलाश की जा रही है।मामले में आरोपों की जांच और वास्तविकता सामने आने का इंतजार है।

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!