सागर में टूटी शादी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

खुशियों का मंडप बना हंगामे का अखाड़ा: 2 लाख कैश और पल्सर की मांग, दहेज के लालच में वापस लौटी बारात

Dowry Demand 2 Lakh Pulsar Bike: सागर के खुरई में शादी के दौरान 2 लाख रुपए और पल्सर बाइक की मांग पर विवाद हो गया। मांग पूरी न होने पर शादी टूट गई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

प्रीतेश जैन

Sagar Dowry Marriage Broken Case: सागर जिले के खुरई क्षेत्र से दहेज प्रथा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का खुशियों भरा माहौल अचानक हंगामे में बदल गया। वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा पक्ष द्वारा 2 लाख रुपए नकद और एक पल्सर बाइक की मांग रखे जाने पर विवाह समारोह टूट गया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

यह पूरा मामला खुरई के सरस्वती शिशु मंदिर के पास पठारी रोड का बताया जा रहा है। यहां रामदास बंसल की बेटी निशा बंसल का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। बारात बेगमगंज तहसील के गोपालपुर गांव से आई थी, जिसमें दूल्हा सुरेंद्र बंसल अपने परिजनों और बारातियों के साथ शामिल हुआ था।

अचानक रख दी दहेज की डिमांड

परिजनों के अनुसार, शुरुआत में विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से चल रही थीं। स्वागत, भोजन और वरमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, जिससे दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद स्थिति अचानक बदल गई।

दहेज नहीं मिला तो वापस लौटी बारात

लड़की पक्ष का आरोप है कि वरमाला के बाद दूल्हा पक्ष ने अचानक 2 लाख रुपए नकद और एक पल्सर बाइक की अतिरिक्त मांग रख दी। जब लड़की पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो विवाद बढ़ गया। आरोप यह भी है कि बात इतनी बिगड़ गई कि दूल्हा पक्ष और कुछ बारातियों ने अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हा सुरेंद्र बंसल बारात को लेकर मौके से वापस लौट गया और शादी अधूरी रह गई।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंचा, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा। हालांकि अभी सागर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दावों पर खड़े हो रहे सवाल

यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है। एक ओर सरकार दहेज मुक्त समाज की बात करती है, वहीं इस तरह की घटनाएं सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO