एलिवेटेड कॉरिडोर से युवक ने लगाई छलांग (सोर्स- सोशल मीडिया)  
सागर

सागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान

Sagar News: चकराघाट में रविवार दोपहर एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते एलिवेटेड कॉरिडोर से लाखा बंजारा तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस और नाविकों ने उसे सुरक्षित बचाकर अस्पताल भेजा है।

सजल रघुवंशी

Sagar Elevated Corridor Incident: सागर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने एलिवेटेड कॉरिडोर से तालाब में छलांग लगा दी। घटना शहर के चकराघाट इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक से कॉरिडोर पर पहुंचा, बाइक खड़ी की और कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद अचानक बाउंड्रीवाल पर चढ़कर तालाब में कूद गया।

घटना देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। नाविकों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने जो कारण बताया, उसे सुनकर पुलिस और आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

मानसिक तनाव की वजह से उठाया यह कदम

बता दें कि यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सागर का है, तालाब से बाहर निकालने के बाद युवक की हालत घबराई हुई थी। पुलिस ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। राहत की बात यह रही कि युवक सुरक्षित बच गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जगजीत सिंह निवासी शीतला माता मंदिर क्षेत्र बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। बिना वजह पीटे जाने और लगातार मानसिक तनाव की वजह से वह परेशान था। इसी तनाव में आकर उसने यह बड़ा कदम उठा लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले भी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। उस समय पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की थी। लेकिन युवक का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद वह मानसिक रूप से टूट गया था। यही वजह रही कि उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते नजर आए। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि तालाब में कूदे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है और एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवक का कुछ लोगों से विवाद था और इस संबंध में वह पहले भी थाने आया था। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी। सागर में एलिवेटेड कॉरिडोर से युवक के तालाब में कूदने की घटना ने सभी को झकझोर दिया।

गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और नाविकों ने युवक की जान बचा ली। लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर लगातार बढ़ते विवाद और मानसिक तनाव लोगों को इस हद तक क्यों पहुंचा रहे हैं? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ