रीवा में संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक (सोर्स- एआई जनरेटेड डिजाइन इमेज)
रीवा

रीवा: ऑनलाइन गेम में पैसों का लेनदेन, फिर अचानक गायब हुआ युवक...वीडियो भेजकर बंद किया मोबाइल

Rewa Youth Missing Case: रीवा में ऑनलाइन गेमिंग के चक्रव्यूह में फंसा युवक संदिग्ध हालात में लापता, बाजार से अचानक गायब होने के बाद पिता के मोबाइल पर भेजा वीडियो।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Rewa Police Investigate Missing Youth Case: रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी अंतर्गत कोलहा गांव निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने से पहले युवक द्वारा अपने पिता के मोबाइल पर भेजे गए वीडियो में ऑनलाइन गेम के जरिए कुछ युवकों के साथ पैसों के लेनदेन का जिक्र किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोलहा निवासी युवांक मिश्रा अपने पिता सत्यनारायण मिश्रा के साथ लालगांव बाजार गया था। बाजार में गैस सिलेंडर लेने की बात कहकर वह पिता से अलग हो गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और परिचितों ने काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद मिला।

देर रात युवांक ने अपने पिता को भेजा वीडियो

बताया गया कि देर रात युवांक ने अपने पिता के मोबाइल फोन पर स्वयं का बनाया हुआ एक वीडियो भेजा। वीडियो में उसने ऑनलाइन गेम के माध्यम से कुछ युवकों के साथ पैसों के लेनदेन का जिक्र किया। वीडियो भेजने के बाद युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई तथा उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी।

युवक के पिता ने गढ़ थाने पहुंचर पुलिस को दी जानकारी

युवक के पिता सत्यनारायण मिश्रा दिल्ली में रहते हैं और घटना से एक दिन पहले ही अपने गांव पहुंचे थे। बेटे के अचानक लापता होने और उसके द्वारा भेजे गए वीडियो के बाद पिता ने गढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने युवक की जांच की शुरू

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर उसकी पतासाजी की जा रही है। साथ ही युवक द्वारा भेजे गए वीडियो में बताए गए पैसों के लेनदेन और ऑनलाइन गेम से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन लोगों के संपर्क में था और उसके लापता होने के पीछे वास्तविक कारण क्या है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर