भाजपा के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रीवा

रीवा: बछड़ा गोद में लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग

Cow National Animal Demand: रीवा के BJP के पूर्व विधायक गोद में बछड़ा उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे श्यामलाल द्विवेदी, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करने की उठाई मांग।

सजल रघुवंशी

Rewa BJP Former MLA Demand Cow As National Animal: रीवा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वे किसी धरने या प्रदर्शन में नहीं, बल्कि गाय के एक बछड़े को अपनी गोद में उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।

पूर्व विधायक का कहना है कि गाय सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। वहीं इस मांग को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर इस समय इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के पीछे वजह क्या है।

अपने समर्थों के साथ बछड़ा लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उस बछड़े ने खींचा जिसे पूर्व विधायक अपनी गोद में लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों ने भी इस अनोखे प्रदर्शन को देखा। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को सौंपा।

"भारत में गाय करोडों लोगों की आस्था का विषय"

ज्ञापन में कहा गया है कि भारत में गाय करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। धार्मिक दृष्टि से उसका विशेष महत्व है, वहीं खेती-किसानी और ग्रामीण जीवन में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का निर्णय ले। पूर्व विधायक ने कहा कि यह केवल किसी एक संगठन या राजनीतिक दल की मांग नहीं, बल्कि देशभर के करोड़ों लोगों की भावना से जुड़ा विषय है।

इस मांग को लेकर चलाया जाएगा जनजागरण अभियान- श्यामलाल द्विवेदी

श्यामलाल द्विवेदी ने दावा किया कि आने वाले समय में इस मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और देशभर में लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। उनका कहना है कि जिस तरह राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान हैं, उसी तरह गाय को भी राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन स्तर तक भेजे जाने की बात कही।

https://youtu.be/BOCG2bkcWtc?si=ZXQMClodbQmctHJ-

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर