आरोपी की पिटाई (फोटो सोर्स- नवभारत) 
रीवा

रीवा: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी पड़ी भारी, मां ने सिखाया मनचले को सबक, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल

Mother Beats Molester : 10 साल की बच्ची से छेड़खानी के बाद मां ने आरोपी नरेंद्र द्विवेदी की चप्पल-घूंसों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रीतेश जैन

Rewa Child Molestation Case: रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पाड़ेन टोला में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 10 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। घटना से गुस्साई बच्ची की मां ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर चप्पल और लात-घूंसों से जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।

पुलिस के मुताबिक, पाड़ेन टोला निवासी आरोपी नरेंद्र द्विवेदी ने मोहल्ले में रहने वाली 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह घर पहुंची और पूरी बात अपनी मां को बताई। बेटी की बात सुनते ही मां का गुस्सा फूट पड़ा। वह तुरंत आरोपी के घर पहुंची और हंगामा करते हुए उसकी चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद बच्ची की मां ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी नरेंद्र द्विवेदी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वायरल वीडियो पर पुलिस का बयान

पिटाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में महिला आरोपी को पीटती दिख रही है। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने कहा आरोपी की गिरफ्तारी के समय उसने अपने साथ मारपीट की कोई जानकारी नहीं दी थी। वायरल वीडियो में कौन किसको मार रहा है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल हमारे संज्ञान में ऐसी कोई बात नहीं आई है। यदि जांच में सामने आता है कि आरोपी के साथ मारपीट हुई है तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी ने नहीं दी थी मारपीट की सूचना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने खुद पर हुए हमले की कोई शिकायत नहीं की थी। न ही तब तक पिटाई का कोई वीडियो सामने आया था। फिलहाल पुलिस ने छेड़खानी के मामले में कार्रवाई पूरी कर ली है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बच्ची की मां के साहस की सराहना की है।

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट