रीवा में करंट लगने से किसान की मौत (सोर्स- नवभारत लाइव)
रीवा

ट्रांसफार्मर खुला पड़ा रहा, करंट ने ली किसान की जान; परिजनों का आरोप- सूचना के बाद भी नहीं चेता विद्युत मंडल

Electricity Department Negligence Rewa: रीवा में बिजली कंपनी की लापरवाही ने ली किसान की जान, बिछिया लक्ष्मणपुर में खेत के पास खुले पड़े ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 55 वर्षीय राजकुमार पटेल की मौत।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Transformer Accident Farmer Death Rewa: रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में विद्युत मंडल की कथित लापरवाही के चलते 55 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लक्ष्मणपुर निवासी राजकुमार पटेल, पिता गंगा प्रसाद पटेल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार पटेल अपने खेत में बिजली का तार लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खुले ट्रांसफार्मर को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

मृतक के परिजनों ने विद्युत मंडल के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि खेत के पास लगा ट्रांसफार्मर कई दिनों से खुला और असुरक्षित स्थिति में पड़ा था। इसकी जानकारी विद्युत मंडल के अधिकारियों को भी दी गई थी। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने या बिजली लाइन को दुरुस्त करने के लिए समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों के मुताबिक इसी लापरवाही के चलते हादसे की स्थिति बनी।

अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय राजकुमार पटेल अचानक बिजली के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान राजकुमार पटेल ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में विद्युत मंडल के खिलाफ आक्रोश है। उनका आरोप है कि यदि खुले पड़े ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन को समय रहते ठीक कर दिया जाता तो राजकुमार पटेल की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। घटना ने ग्रामीण इलाकों में खुले ट्रांसफार्मर और असुरक्षित बिजली उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब मामले में विद्युत विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज